|
शिल्पी पंचायत :
भेडाघाट के कारीगरों के लिए साफ्ट स्टोन की व्यवस्था की जाएगी।
स्थानीय शिल्पियों से इसके लिए एम.ओ.यू. हो चुका है।
आरक्षित वर्ग के शिल्पियों को अब पांच हजार की जगह बीस हजार रूपये तक के और अन्य वर्गों के शिल्पियों को 75 प्रतिशत अनुदान पर औजार और उपकरण दिए जाएंगे।
स्वीकृति जारी।
इंदौर के लालबाग पैलेस में इंदौर हाट की स्थापना होगी।
दो करोड़ रूपये की योजना स्वीकृत। आर्किटेक्ट नियुक्त, प्लान तैयार।
खादी उत्पादन में संलग्न कत्तनो एवं बुनकरों का मेहनताना बीस पैसे प्रति गुंडी से बढ़ाकर पचास पैसे किया जाएगा।
स्वीकृति जारी।
हर साल उत्कृष्ट शिल्पियों को विश्वकर्ता सम्मान दिया जाएगा।
स्वीकृति जारी की गई।
रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण नीति संपूर्ण प्रदेश में लागू की जाएगीा।
नीति एक नवंबर 2007 से लागू की जा चुकी है।
कुशल एवं अकुशल शिल्पी के पंजीयन के परिचय–पत्र, प्रशिक्षण, प्रमाणीकरण सहित विभिन्न संस्थानों में नियोजन की व्यवस्था की जाएगी। हर साल एक लाख लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
निर्देश जारी कार्यवाही शुरू।
निजी संस्थाओं से करवाए जाने वाले प्रशिक्षण व्यय का 50 प्रतिशत और बी.पी.एल. परिवारों के प्रशिक्षण व्यय का शत–प्रतिशत राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा।
प्रशिक्षण नीति में प्रावधान किया गया।
शिल्पियों को बैंक ऋण पर ब्याज अनुदान किसानों की भांति दिया जाएगा।
प्रावधान किया गया।
|