योजना

मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना


मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस 01 नवंबर 2007 से खेतिहर मजदूरों के कल्याण और सुरक्षा की दिशा में सरकार को मदद का हाथ बढ़ाते हुए इनके लिये मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना प्रारंभ की है। योजना में भूमिहीन खेतिहर मजदूरों मुख्यत: कृषि, उद्यानिकी, वानिकी आदि कार्यों में जुड़े रहकर अपना जीवकोपार्जन करने वाले मजदूरों का पंजीयन कार्य किया जा चुका है।

राज्य में 74 लाख से अधिक खेतिहर मजदूरों को इस योजना में दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में अनुग्रह राशि सहित चिकित्सा, विवाह प्रसूति आदि में सहायता और मेघावी छात्र पुरस्कार जैसे लाभ दिये जायेंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों में निवासरत लगभग 12 लाख मजदूरों का पंजीयन मुख्यमंत्री मजदूरा सुरक्षा योजना के अंतर्गत किया जा चुका है।

मजदुर सुरक्षा योजना