पंचायत

लघु उद्योग पंचायत :


  ईरी रेशम पालन के माध्यम से बैतूल, होशंगाबाद, रतलाम और झाबुआ के 2120 लोगों को रोजगार दिलाया जाएगा।

  अगले तीन वर्षों के लिये 7.68 करोड़ रूपये की विशेष परियोजना लागू की जा रही है।

  ग्रामीण स्वरोजगार योजनाओं में ऋण प्रक्रिया सरल की जाएगी।

  नियमों में संशोधन किया गया।

  लघु उद्यमियों को भवन अनुज्ञा एक वर्ष की जगह दो वर्ष की अवधि के लिए जारी की जाएगी।

  निर्देश जारी, घोषणा पूर्ण।

  लघु स्वरोजगारियों को 25 हजार रूपये की सीमा तक ऋण दिलाने के लिए स्वरोजगार कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। इस पर भी ब्याज अनुदान किसानों की भांति दिया जाएगा।

  कार्यवाही पूर्ण।

  भोपाल ग्रामीण हाट के समान हर संभागीय मुख्यालय पर हाट का निर्माण किया जाएगा।

  ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर में निर्माण कार्य प्रगति पर।