योजना

लाडली लक्ष्मी योजना


  लाडली लक्ष्मी योजना में ऐसे माता–पिता जिन्होंने दो जीवित बच्चों के रहते हुये परिवार नियोजन अपना लिया हो तथा जो आंगनवाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत हो और आयकरदाता न हो, अपनी कन्या का नाम दर्ज करा सकते हैं। यह योजना आंगनवाड़ी केन्द्रों से संचालित हो रही है। सरकार की तरफ से तीस हजार रूपये का राष्ट्रीय बजत पत्र बेटियों के मां–बाप को दिया जाता है। इस राशि से जो ब्याज मिलेगा, उससे बेटियों को पांचवी कक्षा तक पढ़ने पर दो हजार रूपये एकमुश्त मिलेंगे। फिर जब बिटिया आठवीं पास करेगी तो उसे चार हजार रूपये मिल जायेंगे। लाडली लक्ष्मी जब कक्षा 10वीं में जायेगी तब उसे रूपये 7500/– की नगद मदद मिलेगी। 11वीं और 12वीं क्लास में पहुंची लाडली लक्ष्मी को पढ़ने के लिए हर महीने 200 रूपये प्राप्त होंगे। बालिग होने वाली इस लाडली लक्ष्मी को योजना में बढ़ी हुई रकम(जो एक लाख रूपये से अधिक हो जायेगी) मिलेगी जो उसके विवाह के काम आयेगी। 60 हजार से अधिक लाडली लक्ष्मी योजना की हितग्राही बन चुकी है।

लाडली लक्ष्मी योजना