पंचायत

किसान महापंचायत ०८ :


  प्रदेश के पान उत्पादक कसानों के लिए आधुनिक तकनीक से पान उत्पादन की विशेष योजना तैयार कर 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा।

  मार्गदर्शी निर्देश जारी कर दिए गए हैं और क्रियान्वयन प्रारंभ किया जा चुका है।

  उद्यानिकी फसलों का मूल्य संवर्धन किया जाएगा और इसकी शीतगृह, वाशिंग, सार्टिंग, पैकिंग शेड जैसी अधोसंरचनाओं का निर्माण किया जाएगा।

  निर्देश जारी।

  उद्यानिकी फसलों में सिंचाई के लिए ड्रिप और स्प्रिंकलर लगाने के लिए जी जानी वाली 50 प्रतिशत सहायता को बढ़ाकर सामान्य वर्ग के किसानों के लिए 70 प्रतिशत और अनुसूचित वर्ग के किसानों के लिए 80 प्रतिशत किया जाएगा।

  स्वीकृति जारी, योजना प्रारंभ।

  किसानों को पांच अश्वशक्ति तक के सिंचाई पंपों के लिए टेरिफ सब्सिडी बढ़ाई जाएगी जिससे उन्हें 75 पैसे प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होगा।

  ऊर्जा कंपनियों को विस्कृत निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

  ऐसे किसानों को सिचाई पंपों की बकाया बिजली बिल की राशि में 50 प्रतिशत से अधिक की राहत दी जाएगी जो बाकी की राशि का भुगतान निर्धारितसमय में करेंगे।

  ऊर्जा विभाग द्वारा विस्तृत निर्देश जारी।

  किसानों को साल में दो बार छ: माह के बिलों की राशि के अंतिम भुगतान की सुविधा दी जाएगी।

  निर्देश जारी, योजना लागू।

  बिजली बिलों के विवादित प्रकरणों के लिए शिविर आयोजित होंगे।

  व्यवस्था लागू।

  कृषि सिंचाई पंपों और ग्रामीण घरेलु उपभोक्ताओं को विद्युत प्रदाय कर रहे फीडरों को अलग–अलग किया जाएगा।

  निर्देश प्रसारित किए गए।

  नए पंप कनेक्शन के लिए स्थायी विद्युतीकरण की योजना शुरू की जाएगी।

  सभी विद्युत वितरण कंपनियों को कार्यवाही करने के निर्देश जारी।

  समर्थन मूल्य पर प्रति कि्ंवटल सौ रूपये बोनस दिया जाएगा।

  किसानों को बोनस देना प्रारंभ।