|
किसान महापंचायत ०६ :
चलित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रयोगशालाओं के लिए 12 करोड़ स्वीकृत, टेंडर प्रक्रिया जारी।
गौवंश को सुरक्षित करने की दृष्टि, किसानों को बैल जोड़ी व बैलगाड़ी अनुदान दिया जाएगा।
25 मई 2007 से योजना का आगाज हो गया।
किसान कल्याण आयोग का गठन किया जाएगा।
13 सितंबर 06 को आयोग का गठन, डॉ.राजेन्द्र पाठक अध्यक्ष बनाए गए।
कृषि विभाग, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग कहलाएगा।
विभाग के नए नामकरण के आदेश जारी हो ए।
खेत पर बड़े तालाबों के निर्माण के लिए बलराम तालाब योजना लागू करेंगे।
25 मई 07 से योजना प्रारंभ, तालाब निर्माण हेतु किसानों को 50 हजार रूपये का अनुदान।
कृषकों के हित में गन्ना नीति बनाई जाएगी।
नई गन्ना नीति लागू।
कम्प्यूटराईज्ड खसरा नकल देंगे।
यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।
आरबीसी, 6–4 के प्रावधानों को सरल किया जाएगा।
इस बारे में 25 नवंबर 06 को संशोधन आदेश जारी तथा प्रभावशील हुए।
सहकारी बैंक बिना फीस किसानों को नो–डयूज प्रमाण पत्र देंगे।
29 सितंबर 06 को निर्देश जारी किए गए, बिना फीस नो–डयूज व्यवस्था लागू।
कृषि ऋण की ब्याज दर को सस्ता करेंगे।
ब्याज दर सात प्रतिशत की गई। सबसे सस्ता किसान ऋण म.प्र. में। बैंको को 51.93 का अनुदान।
|