योजना

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना


‘‘गरीब की थाली–नहीं रहेगी खाली’’ केवल जुमला नहीं है। मध्यप्रदेश सरकार ने इसे अपना कत्र्तव्य मानकर थाली को भरी रखने का जब संकल्प लिया तो उदय हुआ मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का।

मध्यप्रदेश सरकार ने अप्रैल 2008 से गरीबी और मंहगाई के खिलाफ जंग में राज्य सरकार की मदद के तौर पर सबसे बड़े कार्यक्रम मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत 46 लाख परिवारों को सस्ता गेहूं–चावल देना प्रारंभ किया है। अब इन परिवारों को गेहूं 3 रूपये किलो और चावल साढ़े चार रूपये किलो दिया जा रहा है। 46 लाख से भी अधिक परिवारों के 2 करोड़ से अधिक लोगों को हर महीने 20 किलो अना मिलना शुरू हो गया है।

अन्नपूर्णा योजना